जानिए इन तीन उपाय से गाड़ी के नंबर से मालिक का नाम कैसे पता करें

दोस्तों जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं गाड़ी के नंबर से उसके मालिक का नाम का पता लगाया जा सकता है परंतु यह हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं है। क्योंकि इसके लिए कुछ प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है और गाड़ी के नंबर से ही वाहन चालक के बारे में सिर्फ जानकारियां हासिल की जा सकती है। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि गाड़ी के नंबर से मालिक का नाम कैसे पता करें? तो हमने आपको आज के इस लेख के माध्यम से तीन उपाय ऐसे बताएं है जिससे आप आसानी से जान सकते हैं कि वाहन चालक कौन है।

गाड़ी के नंबर की आवश्यकता क्यों होती है और इसका महत्व?

गाड़ी के नंबर का महत्व बहुत अधिक है क्योंकि यदि हम नंबर की बात करें तो इससे हमें एक कोड मिलता है जिससे हम अपनी गाड़ी को रजिस्टर कराते हैं और यह वाहन चालक का पूरा पता रखता है। दूसरी जगह से देखें तो हादसे होने के कारण किसी व्यक्ति का पता लगाने के लिए भी गाड़ी नंबर का इस्तेमाल किया जाता है। विभिन्न प्रकार की गाड़ियों के विभिन्न प्रकार के नंबर होते हैं और यह विभिन्न राज्यों के अनुसार ही दिए जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको गाड़ी के नंबर से मालिक का पता कैसे करें इसके बारे में बताएंगे।

गाड़ी के नंबर से मालिक का नाम कैसे पता करें तीन उपाय

नीचे निम्नलिखित प्रकार से हमने आपको गाड़ी के नंबर से मालिक का नाम कैसे पता करें, इसके बारे में जानकारी प्रदान की है कृपया करके ध्यान पूर्वक से जरूर पढ़ें  यह कार्य आप अपने घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप की मदद से आसानी से कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट द्वारा गाड़ी नंबर से मालिक का नाम कैसे पता?

  • आपको परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in या vahan.nic.in पर जाएं।
  • वहां पर जाने के बाद आरसी स्टेटस पर क्लिक करें, फिर गाड़ी नंबर को दर्ज करें।
  • इतना होने के पश्चात वेरिफिकेशन कर लें और सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
  • इतना करते ही आपके समक्ष जानकारी समक्ष प्रकट हो जाएगी।

S.m.s. द्वारा गाड़ी नंबर से मालिक का नाम कैसे पता करें?

  • सर्वप्रथम अपने फोन की s.m.s. में जाएं।
  • अब यहां पर वाहन गाड़ी नंबर टाइप करें जैसे कि : VAHAN’ Gadi Number
  • फिर इसके पश्चात आपको 77382 99899 पर एसएमएस भेजना होगा।
  • m.s. भेजने के पश्चात 10 से 15 सेकंड के भीतर आपको सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी
  • इस s.m.s. को भेजने पर आप कुछ चार्ज भी देना पड़ सकता है।
  • इसीलिए s.m.s. सुविधा का उपयोग करने के लिए एसएमएस पैक का होना जरूरी है।

एप्लीकेशन डाउनलोड करके गाड़ी नंबर से मालिक का नाम कैसे पता करें?

  • अपने मोबाइल से प्ले स्टोर पर जाएं।
  • अब mparivahan एप्लीकेशन डाउनलोड करें।
  • यहां पर आपको विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे जिनमें से आप आरसी डैशबोर्ड में क्लिक करें।
  • इसके बाद जिस गाड़ी के बारे में डिटेल चाहिए उसकी आरसी संख्या दर्ज करें।
  • आरसी नंबर दर्ज करते ही आपको जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

इस प्रकार से आप आसानी से अपने घर पर ही गाड़ी के नंबर से मालिक का नाम पता कर सकते हैं। ऐसी ही लेटेस्ट पोस्ट को पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट पर जरूर आते रहे। कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट में जरूर पूछें, धन्यवाद।